बाणमाता शक्ति पीठ का दान पात्र खोला, 7 लाख 42 हजार 559 रुपये निकले

भीलवाड़ा समाचार 
आकोला (रमेश चंद्र डाड)गोवटा बांध आज अमावस्या 12 अगस्त 2026 के शुभ अवसर पर श्री बाणमाता शक्ति पीठ विकास संस्थान गोवटा बांध का दान पात्र खोला गया। दान पात्र से कुल 7,42,559 रुपये अक्षरे सात लाख बयालीस हजार पांच सौ उनसठ रुपये निकले। दान पात्र खोलने की प्रक्रिया में मंदिर समिति के सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। एकत्रित राशि का उपयोग मंदिर विकास एवं जनकल्याण के कार्यों में किया जाएगा। अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष कन्हैया लाल धाकड़, गोपाल जाट, रमेश धाकड़, कैलाश तेली, मोहन लाल धाकड़, शंभू लाल गहलोत, बालू सिंह, धर्मचंद जैन, लादू लाल कुमावत, भगत सिंह, हीरालाल धाकड़, छितर लाल सुथार, खान्ना धाकड़, धन्ना कुमावत, प्रदीप पोरवाल सहित श्रृद्धालु उपस्थित थे।